फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन किसानों के लिए जरूरी है ई-केवाईसी करवाना? यहां जानें

Fri, 30 Aug 2024 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए ही सरकार जरूरतमंद और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाती है। इसमें आर्थिक मदद देने, सब्सिडी देने जैसी कई अन्य चीजें शामिल हैं। इसलिए अगर आप एक किसान हैं तो पात्र होने पर आप पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें आपको आर्थिक लाभ मिलते हैं जिसमें हर चार महीने में आपको 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है। वहीं, इस योजना से जुड़ने के बाद ई-केवाईसी जैसे काम भी करवाने होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये क्यों करवानी होती है और किन किसानों को करवानी होती है। शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना। - फोटो : istock
किसके लिए और क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत जो भी किसान जुड़ते हैं उन्हें ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। ये काम इसलिए जरूरी होता है जिससे सरकार आपकी पहचान कर पाती है और जान पाती है कि लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। इसलिए ई-केवाईसी करवाई जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना। - फोटो : Freepik
नहीं करवाने पर क्या होता है?
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं और ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। विभाग की तरफ से पहले ही ये साफ किया जा चुका है कि इस योजना से जुड़ने वाले प्रत्येक किसान को ये काम करवाना होता है।

4 of 5
पीएम किसान योजना। - फोटो : Freepik
ये काम भी है जरूरी
  • जिस तरह से आप ई-केवाईसी करवाएंगे या करवा रहे हैं, ठीक वैसे ही आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए तय समय तक आपको भू-सत्यापन करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना। - फोटो : istock
  • भू-सत्यापन के अलावा एक और काम है जिसे पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को करवाना होता है। ये काम है आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है तो आज ही इस काम को करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें