फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 18वीं किस्त या नहीं? एक क्लिक में किसान ऐसे करें चेक

Sat, 20 Jul 2024 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
18th Kist Status of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक योजना का लाभ पहुंचाना होता है। आप इसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी समझ सकते हैं जिसमें पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जिसके अंतर्गत कई लाभार्थियों को लाभ मिलेगा, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा? अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं तो आप ये जान सकते हैं और इसके लिए आपको लाभार्थी सूची चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?
  • अब तक किसानों को 17 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। हालांकि, अभी किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन नियमों के मुताबिक अगली किस्त अक्तूबर माह में जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं लाभार्थी सूची में अपना नाम:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए आप लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं जिससे आप जान पाएंगे कि आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं
  • ये चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा

4 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आप जैसे ही पोर्टल पर जाएंगे आपको यहां कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको यहां पर 'Know Your Status' वाले पर क्लिक करना है
  • यहां पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है
  • नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब जब आप अपनी सारी जानकारी यहां पर भर चुके हैं और आपको इसके बाद गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको यहां पर अपना स्टेटस नजर आ जाएगा
  • फिर आप यहां पर चेक कर पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें