फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है 18वीं किस्त

Thu, 25 Jul 2024 11:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
18वीं किस्त चाहिए, तो न करें ये गलतियां। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: देश का अन्नदाता जब दिन-रात खेत में मेहनत करता है तब कहीं जाकर उसकी फसल लहरा पाती है। किसान को खेती में कोई दिक्कत न हो इसके लिए राज्य और भारत सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की मदद भी करती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार जरूरतमंद और गरीब किसानों की आर्थिक मदद करती है और उन्हें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त देती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, अब तक योजना के अंतर्गत कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण आपकी किस्त अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
18वीं किस्त चाहिए, तो न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
पहले जानते हैं किस्त कब आ सकती है
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको अब तक 17 किस्त का लाभ मिला होगा। वहीं, अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन नियमों के तहत ये किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है क्योंकि हर किस्त 4 महीने में जारी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
18वीं किस्त चाहिए, तो न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
इन गलतियों को न करें किसान:-

नंबर 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो ध्यान से ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि हर किसी के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।

4 of 5
18वीं किस्त चाहिए, तो न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
नंबर 2
  • पीएम किसान योजना से जुड़े पात्र किसानों को भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए आप तय समय के अंदर ही इस काम को करवा लें, वरना आपको मिलने वाली 18वीं किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
18वीं किस्त चाहिए, तो न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको मिलने वाली किस्त न अटके तो इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना अनिवार्य है। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और वहां से आप ये काम करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें