PM Kisan FPO Scheme: देश में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम पीएम किसान एफपीओ योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक संकट से राहत दिलाना है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिनके पास खेती करने के लिए आधारभूत संरचनाओं की कमी है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार 11 किसानों के समूह यानी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को खेती किसानी से जुड़े बिजनेस को सेटअप करने के लिए 15 लाख रुपये की राशि दे रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -