फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Jan Dhan Yojana: अगर आपका भी है जन धन खाता, तो घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं अकाउंट का बैलेंस

Sat, 11 Nov 2023 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जन धन बैंक खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Jan Dhan Yojana Account Balance: अगर आपसे पूछा जाए कि आपका बैंक खाता है? तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा क्योंकि आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता है। किसी के पास सेविंग अकाउंट, किसी का सैलरी अकाउंट और किसी के पास करंट अकाउंट आदि होते हैं। वहीं, कई लोगों के जन धन बैंक खाते भी हैं। जी हां, साल 2014 में केंद्र सरकार ने इस योजना को शुरू किया और इसके तहत शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित गांवों में रहने वाले लोगों ने भी बैंक खाते खुलवाएं। अगर आपके पास भी जन धन खाता है, तो आप घर बैठे ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं जिसका तरीका आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
जन धन बैंक खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
बैलेंस चेक करने के ये हैं कुछ तरीके:-

नंबर 1
  • आप मिस्ड कॉल के जरिए अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18004253800 या फिर 1800112211 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है
  • फिर आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें खाते के बैलेंस की जानकारी दी गई होती है
विज्ञापन

3 of 5
जन धन बैंक खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
नंबर 2

स्टेप 1
  • आपको भी अपने जन धन खाते का बैलेंस चेक करना है, तो इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक pfms.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आपको ‘Know Your Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

4 of 5
जन धन बैंक खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प आएंगे, जहां आपको पहले अपना बैंक चुनना है
  • फिर आपको अपना अकाउंट नंबर यहां भरना है
  • इसके बाद एक बार और खाता संख्या दर्ज करें, ताकि ये कंफर्म हो सके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन धन बैंक खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड नजर आएगा, इसे यहां भर दें
  • इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें और आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है, उसे यहां दर्ज करें
  • इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर आपको आपके जन धन खाते का कुल बैलेंस दिख जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें