फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Ration Update: अगर आपको भी मिल रहा है मुफ्त अनाज, तो जानें कब तक मिलेगा इस सुविधा का लाभ

Wed, 02 Feb 2022 03:35 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अगर आपको भी मिल रहा है मुफ्त अनाज, तो जानें कब तक मिलेगा इस सुविधा का लाभ - फोटो : iStock
सरकार की तरफ से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता देने के लिए कई तरह ही योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनकी मदद से गरीब और कमजोर वर्ग के लोग अपनी मूल सुविधाओं को प्राप्त कर सकें। इन्हीं में से एक हैं गरीब कल्याण अन्न योजना। इसके तहत देश के अलग अलग राज्यों में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा लोगों को अन्न दिया जा रहा है। वहीं  मार्च 2020 में कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में आने वाले 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने को लेकर योजना शुरू की थी। अगर आप भी गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फ्री राशन का लाभ उठा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 1 फरवरी 2022 को अपना बजट पेश किया, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानी PMGKAY की अवधि को आगे बढ़ाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अगर आपको भी मिल रहा है मुफ्त अनाज, तो जानें कब तक मिलेगा इस सुविधा का लाभ - फोटो : iStock
80 करोड़ लोग उठा रहे हैं लाभ
मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने को लेकर सरकार का मकसद महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता करना था। साथ ही कोरोना महामारी के बीच लोगों को खाने के लिए अनाज उपलब्ध कराना था। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अनाज मुफ्त देती है। ये अनाज एनएफएसए के तहत 2-3 रुपये किलो की दर से सामान्य खाद्यान्न आवंटन के अलावा दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर आपको भी मिल रहा है मुफ्त अनाज, तो जानें कब तक मिलेगा इस सुविधा का लाभ - फोटो : iStock
वित्त मंत्री ने क्या कहा?
वित्त मंत्री ने बजट के बाद संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए सवाल, क्या पीएमजीकेएवाई का दायरा मार्च, 2022 के बाद बढ़ाया जाएगा? पर कहा ‘‘मुझे बजट में कही गई बातों के अलावा कुछ नहीं कहना है।’’

4 of 5
अगर आपको भी मिल रहा है मुफ्त अनाज, तो जानें कब तक मिलेगा इस सुविधा का लाभ - फोटो : iStock
कब तक मिलेगा फ्री अनाज
पीएमजीकेएवाई योजना 2020-21 में केवल तीन महीने के लिये शुरू की गयी थी। इसके बाद सरकार ने इसे बढ़ाकर जुलाई-नवंबर तक के लिए कर दिया गया था। वहीं कोविड संकट बने रहने पर इसे 2021 में मई और जून के लिए भी लागू रखा गया और चौथे चरण के तहत पांच महीने के लिये जुलाई से नवंबर, 2021 तक बढ़ाया गया। इसके बाद भी योजना की अवधि दिसंबर, 2021 से मार्च, 2022 तक बढ़ा दी गयी। ऐसे में साफ है कि फ्री अनाज मार्च 2022 तक ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आपको भी मिल रहा है मुफ्त अनाज, तो जानें कब तक मिलेगा इस सुविधा का लाभ - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के चौथे चरण के अंतर्गत सरकार द्वारा मार्च 2022 तक अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया जाएगा। इस योजना को पीएम राशन सब्सिडी योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में इसके कुल 80 करोड़ लाभार्थी हैं। इसके तहत गरीब लोगो को राशन पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप https://pmmodiyojana.in/pradhanmantri-ration-subsidy-yojana/ पर भी जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें