फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: इन कैटेगरी में शामिल लोगों को नहीं मिलता है पीएम आवास योजना का लाभ, जानिए डिटेल्स

Tue, 01 Oct 2024 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Awas Yojana: हर किसी का सपना होता है कि उनका अपना घर हो। हालांकि, देश में आज भी ऐसे गरीब लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आज भी झुग्गी झोपड़ी में रहे हैं। पैसों की कमी होने के कारण ये लोग चाहकर भी अपना घर नहीं बना पाते हैं। ऐसे में इन गरीब लोगों को घर बनाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। देश में लाखों लोग पीएम आवास योजना का लाभ उठा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य खासतौर पर गरीब और कम आय वाले लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन कैटेगरी में शामिल लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आपके पास पहले से ही पक्का घर है। इस स्थिति में आपको पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा आपके परिवार में कोई सरकारी नौकरी कर रहा है इस स्थिति में भी आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पीएम आवास योजना का लाभ EWS और  LIG कैटेगरी से जुड़े लोग ही उठा सकते हैं। अगर आप इस कैटगरी से हैं तो आपकी सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। 

4 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आपकी सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा है, तो आप पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं। अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो इस स्थिति में भी आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप किसी कंपनी के मालिक हैं या आपका खुद का कोई पहले से बिजनेस है तो आपको पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप पीएम आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इन बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें