फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: कौन-कौन कर सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन? जानिए क्या है इस स्कीम की पात्रता

Thu, 16 Nov 2023 12:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : Istock
PM Awas Yojana Eligibility: केंद्र और राज्य सरकारें देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई शानदार स्कीम का संचलान कर रही हैं। देश में कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास पक्का मकान नहीं है। इसी को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर का सपना साकार कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार गरीब लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपना पक्का मकान बनवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की शर्तों के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
प्रधानमंत्री आवास योजना में केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास अपना खुद का कोई पक्का मकान नहीं है। अगर आपके परिवार में कोई सरकार नौकरी कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
इस स्थिति में भी आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी जरूरी है। 

PM Kisan News: खाते में अभी भी नहीं आई है 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे

4 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
EWS और LIG कैटेगरी में परिवार के मुखिया को ही इस स्कीम का लाभ मिलता है। अगर आप EWS कैटेगरी से आते हैं। ऐसे में आपकी सालाना इनकम 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए तभी आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल्स और पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें