फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan News: खाते में अभी भी नहीं आई है 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे

Thu, 16 Nov 2023 11:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कल 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस्त के पैसों को डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा। 14वीं किस्त मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी होने के बाद कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी तक किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अगर आपके खाते में भी अभी तक किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको कुछ कार्यों को तुरंत करा लेना चाहिए ताकि 15वीं किस्त के पैसे आपको मिल सके। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की बजाए तुरंत पीएम किसान सम्मान निधि योजना में भूलेखों का सत्यापन और ईकेवाईसी जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसे न आने की बड़ी वजह योजना में भूलेखों का सत्यापन और ईकेवाईसी न कराना है। 

Post Office SCSS: बड़ी शानदार है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहे गजब के फायदे

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन दोनों करा रखा है। इसके बाद भी आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में शामिल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इस स्थिति में आपको तुरंत जिले के संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क करके लिस्ट में अपना नाम न आने की वजह को जानना चाहिए। आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी इस बारे में पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें