PM Awas Yojana Eligibility Criteria: देश में गरीब लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं को संचालन कर रही है। आज भी कई गरीब लोग ऐसे हैं, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार देश के गरीब और पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों को पक्का मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को चला रही है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों परिवेश में रहने वाले लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। देश में लाखों गरीब लोग भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ उठाकर अपना पक्का घर बनवा रहे हैं। अगर आपका भी पक्का मकान नहीं है। ऐसे में आप भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करने से पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शर्तों के बारे में जान लेना चाहिए।