फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gmail Tips and Tricks: अब बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं जीमेल, बस करना होगा ये काम

Wed, 23 Feb 2022 11:59 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिना इंटरनेट के कैसे चला सकते हैं जीमेल? - फोटो : istock
आज के समय में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। वहीं इसमें गूगल की तमाम सुविधाएं लेने के लिए जीमेल आईडी की जरूरत होती है। ऐसे में जाहिर है आप भी जीमेल का इस्तेमाल जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीमेल को आप ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आप जरूरी डॉक्युमेंट्स भेजने, कोई मैसेज भेजने या फिर फाइल भेजने के लिए यूज करते है। मोबाइल में मौजूद अन्य एप की ही तरह इसे चलाने के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर चलाया जाता है, जिसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना इंटरनेट के भी जीमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ट्रिक की मदद से आपके कई काम आसान हो सकते हैं। तो आइए जानते इसके लिए आपको क्या करना होगा...
विज्ञापन

2 of 5
बिना इंटरनेट के कैसे चला सकते हैं जीमेल? - फोटो : istock
इस तरह करें सेटिंग
  • अगर आप अपना जीमेल बिना इंटरनेट के भी चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इस ट्रिक की मदद से आप कोई ईमेल रिसीव कर सकते हैं, किसी भी मेल को पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप मेल सेंड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिना इंटरनेट के कैसे चला सकते हैं जीमेल? - फोटो : istock
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने डिवाइस में क्रोम 61 को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद जीमेल पर जाना है, यहां ऊपर दाईं तरफ बने सेटिंग्स के आइकन पर क्लिक करना है।

4 of 5
बिना इंटरनेट के कैसे चला सकते हैं जीमेल? - फोटो : istock
  • अब इसके ठीक नीचे आपको See All Settings पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपके सामने एक टैब खुल जाएगा। इसमें आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें सबसे लास्ट से दूसरा ऑप्शन Offline होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना इंटरनेट के कैसे चला सकते हैं जीमेल? - फोटो : istock
  • यहां पर आपको Enable Offline के ऑप्शन पर टिक करना होगा। साथ ही इसको सेव करना न भूलें। ऐसा करने पर आपके जीमेल में ऑफलाइन फीचर्स एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद आप आसानी से ऑफलाइन मोड में भी मेल पढ़ सकेंगे, रिसीव कर सकेंगे साथ ही मेल भेज भी सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें