Paneer Adulteration Test: बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट की खबर समय समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। इन मिलावटी चीजों को खाने से सेहत पर कई तरह के दुष्परिणाम पड़ सकते हैं। अगर आप भी बाजार से पनीर खरीदकर खा रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। बीते लंबे समय से बाजार में बिकने वाले पनीर में मिलावट की शिकायतें आ रही हैं। अक्सर हम लोगों के घरों में पनीर की सब्जी बनती है। इसके अलावा जो लोग वर्कआउट या जिम करते हैं। वह भी पनीर का सेवन करते हैं। पनीर में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में आपको बाजार में पनीर खरीदते समय काफी सावधानी बरतनी जरूरी है। आपकी जरा सी लापरवाही से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली पनीर में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं -