फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस तारीख को आ रही है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Sun, 23 Jul 2023 11:18 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Status 14th Installment Date: देश में बीते लंबे समय से किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसों को भारत सरकार ने 27 फरवरी, 2023 को ट्रांसफर किया था। वहीं अब 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर भारत सरकार ने बड़ा एलान किया है। भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को 27 जुलाई, 2023 को ट्रांसफर करने जा रही है। पीएम किसान पोर्टल पर 27 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसों को जारी करने को लेकर एलान कर दिया गया है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा था कि सरकार 14वीं किस्त के पैसों को जून महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। सरकार अब 27 जुलाई को 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको 14वीं किस्त का लाभ लेने से पहले कुछ कामों को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

ATM Card: क्या आप जानते हैं एटीएम कार्ड पर क्यों लिखे जाते हैं 16 अंकों के नंबर, जानिए क्या है इनका मतलब

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को 4 महीनों के अंतराल पर ट्रांसफर किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें