Change PF Nominee: क्या आप नौकरी करते हैं? अगर हां, तो जाहिर है कि नियमों के तहत आपकी सैलरी से आपके पीएफ का अमाउंट हर माह कटता होगा? दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ एक सरकारी इकाई है, जिसका काम नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों को मैनेज करना होता है। नौकीरपेशा व्यक्ति की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और उतना ही पैसा कंपनी भी जमा करवाती है। इसके बाद नौकरी के बीच में जरूरत के हिसाब से या नौकरी छोड़ने के बाद पूरे पैसे को कर्मचारी निकलवा सकता है। वहीं, इस खाते में नॉमिनी भी जोड़ना होता है। ये इसलिए जरूरी होता है कि अगर खाताधारक को कुछ हो जाता है, तो उसके न रहने पर ये सारा पैसा नॉमिनी को मिलता है। वहीं, अगर आप अपने नॉमिनी को बदलना चाहते हैं, तो आप कभी भी बदल सकते हैं। इसका तरीका बेहद सरल है, तो चलिए जानते हैं...