National Voters' Day 2024: सरकार बनाने में आम जनता एक अहम रोल निभाती है। मतदाता चाहे तो किसी को सरकार में ला सकता है, तो किसी को सरकार से हटा सकता है। मतदाताओं के लिए हर साल 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को उनके मतदान करने के अधिकार के बारे में जागरूक किया जाता है समेत कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं ताकि वे जागरूक हो सकें। इन सबके बीच जब भी आप वोटिंग करने जाते हैं, तो आपके हाथ की अंगुली में एक स्याही लगाई जाती है। ये स्याही इसलिए होती है, जिससे कोई दोबारा फर्जी तरीके से मतदान न कर पाए। पर क्या आप जानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की हाथ की वो अंगुली नहीं है, जिस पर स्याही लगाई जाती है, तो फिर क्या होगा? ऐसे में स्याही कैसे और कहां लगाई जाती है? क्या इसको लेकर कोई नियम है? अगर हां, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...