एक अच्छा निवेश एक अच्छे भविष्य को बनाने का काम करता है। अगर आप प्लानिंग करके एक बेहतर जगह पर अपने पैसों का निवेश कर रहे हैं, तो ज्यादा संभावना है कि आपको उस पर एक बेहतर रिटर्न मिलेगा। कोरोना महामारी के बाद से भारत में बड़ी मात्रा में लोग शेयर मार्केट, क्रिप्टो करेंसी और म्यूचुअल फंड जैसी जगहों पर अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में निवेश करना बाजार जोखिमों के आधीन जरूर आता है। वहीं निवेश पर मिलना वाला रिटर्न भी काफी शानदार होता है। अगर आप एक लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे रास्ते के बारे में बताने वाले है जहां आप महज रोजाना 100 रुपये इन्वेस्ट करके करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपको इक्विटी मार्केट म्यूचुअल फंड के एसआईपी में निवेश करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -