हम हर एक दिन कुछ न कुछ काम करने की सोचते हैं, जिसके लिए हम पहले से प्लानिंग करते हैं। हमें घर के काम के लिए कहीं जाना है या किसी अन्य काम के लिए कहीं जाना है, तो हम पहले से उस चीज का पता करते हैं ताकि हमें बाद में कोई दिक्कत न हो। ऐसी ही एक जगह है जहां लोग अपने काम के लिए जाते हैं, और वो है बैंक। लोग बैंक में डीडी बनवाने, पैसे जमा कराने, निकालने, एटीएम कार्ड बनवाने, लोन लेने आदि कई कामों से जाते हैं। लेकिन कई बार हमें पता नहीं चल पाता है कि बैंक किस दिन खुले रहेंगे और किस दिन बंद रहेंगे। ऐसे में हमें दिक्कतों का सामना तक करना पड़ता है। इसलिए हम आपको मार्च 2022 महीने की छुट्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...