फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: 2 साल में महिलाओं को अमीर बना देगी सरकार की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहे ये जबरदस्त फायदे

Mon, 15 Apr 2024 11:13 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
Mahila Samman Bachat Patra Yojana: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। सरकार की इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है। इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को शानदार ब्याज दर मिल रही है। ऐसे में महिलाएं इस स्कीम में अपने बचत के पैसों को इन्वेस्ट करके उस पर अच्छा खासा रिटर्न पा सकती हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय हो रही है। केंद्र सरकार ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना को साल 2023 में शुरू किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं केंद्र सरकार की महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस छोटी बचत योजना में आप केवल दो सालों के लिए ही निवेश कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किए जा सकते हैं। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। 

4 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करने पर आपको TDS कटौती से भी छूट मिलती है। अगर आप इस स्कीम में दो सालों के लिए 2 लाख रुपये निवेश करती हैं। ऐसे में 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर अगर कैलकुलेट करें तो इसमें आपको करीब 32,044 रुपये का रिटर्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
अगर आप महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अपना खाता खुलवाना चाहती हैं, तो खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकती हैं।

Rice Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार में बिकने वाले प्लास्टिक के ये चावल, ऐसे करें पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें