फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए खूबसूरत भूटान की सैर, सिर्फ इतने रुपये करने होंगे खर्च

Tue, 19 Sep 2023 05:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Bhutan Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत देश की सैर करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान में ऐसी कई शानदार जगहे हैं, जो हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। दुनिया भर में भूटान को लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन के नाम से जाना जाता है। यहां की नदियां और पहाड़ एक अलग आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। ऐसे में आपको भूटान घूमने का मौका मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस भूटान टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BHUTAN (EHO040A) है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 9 रातों और 10 दिनों तक भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : iStock
भूटान के इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 अक्तूबर, 2023 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। 

APY: रिटायरमेंट के बाद हर साल मिलेंगे 60 हजार रूपये, सिर्फ 210 रूपये सरकार की इस स्कीम में करना होगा निवेश

4 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock
सफर के दौरान आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था करेगा। इसके अलावा पैकेज के अंतर्गत आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 76,700 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,300 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 53,100 रुपये खर्च करने होंगे। 

क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना? किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन? जानें सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें