LIC New Jeevan Shanti Plan: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी है। वह समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई तरह योजनाएं लाती रहती है। लोगों का एलआईसी पर अटूट भरोसा है। एलआईसी के पास कई शानदार प्लान हैं, लेकिन रिटायरमेंट प्लान खाफी मशहूर हैं। इन प्लान को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लाया गया है। इन्हीं में एक हैं एलआईसी न्यू जीवन शांति प्लान (LIC New Jeevan Shanti Plan)। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। इसमें एक बार निवेश करके आप हर साल 50,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं।
हर किसी की चाहत होती है कि वह अपनी कमाई में से कुछ पैसा बचाकर ऐसी जगह निवेश करे, जिससे रिटायरमेंट के बाद उसे कसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगर आप ऐसा सोचकर किसी प्लान की तलाश में हैं, तो एलआईसी का न्यू जीवन शांति प्लान आपके काम का है। इस पॉलिसी में एक बार निवेश कर आपको नियमित पेंशन की गारंटी मिल जाती है। इसमें एक बार निवेश करने पर आपको रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी।