फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खूबसूरती और इन चीजों के लिए मशहूर है लक्षद्वीप, जानिए कितना आएगा खर्च और क्या है वहां पर खास

Mon, 08 Jan 2024 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lakshadweep tourism - फोटो : Lakshadweep UT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद भारत का यह केंद्र शासित प्रदेश चर्चा का विषय बन चुका है। लक्षद्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। यहां के खूबसूरत बीच के सामने समुद्र का नीला पानी और हरे भरे पेड़ इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। इनमें मिनिकॉय, कवरत्ती और अमिनी प्रमुख हैं। लक्षद्वीप की अपनी एक सांस्कृतिक विरासत भी है। इसके अलावा यहां आपको कई वन्यजीव भी देखने को मिलेंगे। अगर आप यहां पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से लक्षद्वीप में घूमने पर कितना खर्च आ सकता है। इन सब के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
lakshadweep tourism - फोटो : Lakshadweep UT
लक्षद्वीप में कुल 36 आइलैंड हैं। अगर आप लक्षद्वीप में घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आप 5 से 6 दिनों की छुट्टी में यहां पर आसानी से घूम सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
lakshadweep tourism - फोटो : Social media
वहीं बात अगर खर्चे की करें, तो एक तरफ जहां मालदीव में आपके घूमने का खर्च करीब 2 से 5 लाख रुपये के बीच आ सकता है। वहीं बात अगर लक्षद्वीप की करें, तो यहां किराया का खर्च अगर हटा दें तो घूमने का खर्च करीब 20 से 30 हजार रुपये के करीब आ सकता है। 

PM Kisan Yojana: मोदी सरकार किसानों को हर साल देगी 36 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम

4 of 5
lakshadweep tourism - फोटो : Lakshadweep UT
कपल्स के लिए लक्षद्वीप एक बेहद ही खूबसूरत और रोमांचकारी जगह है। यहां पर कई आलीशान रिजॉर्ट हैं। इसके अलावा यहां पर आप कई एडवेंचरस चीजें भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lakshadweep tourism - फोटो : Social media
लक्षद्वीप में आप सन बाथ का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग आदि कई चीजों का लुत्फ भी उठा सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं। ऐसे में लक्षद्वीप आपके लिए एक बेहतर जगह साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें