Ladli Behna Yojana: देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ समय पहले मध्य प्रदेश सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम को शुरू किया है। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। इस स्कीम के जरिए मध्य प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना चाहती है। लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य में रह रही महिलाओं को सरकार हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ऐसे में महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने के लिए कई महिलाओं ने आवेदन किया है। वे महिलाएं जिन्होंने इस स्कीम में आवेदन किया है। वे सवाल कर रही हैं कि आखिर कब तक योजना की पहली किस्त उनके खाते में आ सकती है?
विज्ञापन
2 of 5
money new
- फोटो : istock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 10 जून से लाडली बहना योजना के पैसे महिलाओं के खाते में आने शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
money new
- फोटो : istock
लाडली बहना योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ वही महिलाएं उठा सकती हैं, जो मध्य प्रदेश में रह रही हैं।
4 of 5
money
- फोटो : iStock
लाडली बहना योजना को खासतौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग से जुड़ी गरीब महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
लाडली बहना योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अप्रैल, 2023 थी। स्कीम के अंतर्गत सरकार राज्य में रह रही गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहती है।