फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iron Tips: क्या आपके कपड़ों की प्रेस में भी लग गया है जले का निशान या जंग? तो इन तरीकों से होगा मिनटों में साफ

Mon, 08 Aug 2022 03:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cleaning Burnt Iron: प्रेस पर लगे दाग कैसे छुटा सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
Cleaning Burnt Iron: हर कोई चाहता है कि वो अच्छा दिखे, सुंदर दिखे और जो भी उसे देखे उसकी एक बार तो तारीफ कर ही दे। इसके लिए लोग मेकअप करते हैं और अच्छे कपड़े पहनते हैं। वहीं, जब भी हमें कहीं जाना होता है, तो हम अपने कपड़ों को प्रेस करते हैं। जैसे- दफ्तर, कॉलेज-स्कूल या कहीं अन्य जगह पर। लेकिन सभी से ठीक से प्रेस हो जाए, ये बेहद कम देखा जाता है। दरअसल, इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब प्रेस करने के दौरान कोई कपड़ा जल जाता है और फिर प्रेस पर चिपक जाता है। ऐसे में फिर आगे प्रेस करने में खासी दिक्कतें आती हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जो यकीनन आपकी मदद कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Cleaning Burnt Iron: प्रेस पर लगे दाग कैसे छुटा सकते हैं - फोटो : Pixabay
ये हैं उपाय:-

पहला
  • इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडे को एक चम्मच पानी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को सीधे हाथ की जगह किसी प्लास्टिक की चम्मच से प्रेस की दाग वाली जगह पर लगाएं। फिर 2-3 मिनट रखें और गीले कपड़े से साफ कर लें। आखिर में किसी कपड़े पर प्रेस को ऑन करके चला लीजिए।
विज्ञापन

3 of 5
Cleaning Burnt Iron: प्रेस पर लगे दाग कैसे छुटा सकते हैं - फोटो : istock
दूसरा
  • इसमें आपको पहले प्रेस को ऑन करके गर्म करना है और फिर स्विच बंद कर देना है। अब एक कपड़े की मदद से पेरासीटामोल को एक किनारे से पकड़कर प्रेस पर दाग वाली जगह पर रगड़ें। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। ऐसा करने से आप देखेंगे कि प्रेस से दाग छूट रहे हैं।

4 of 5
Cleaning Burnt Iron: प्रेस पर लगे दाग कैसे छुटा सकते हैं - फोटो : अमर उजाला
तीसरा
  • अगर आपकी प्रेस पर जंग लगी है, तो इसे हटाने में आपकी मदद नमक और चूना कर सकता है। इसमें आपको सबसे पहले एक बर्तन में उतना ही चूना रखना है जितना आप इसमें नमक रखेंगे। ध्यान रहे कि मात्रा बराबर ही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cleaning Burnt Iron: प्रेस पर लगे दाग कैसे छुटा सकते हैं - फोटो : istock
  • अब इसमें पानी डालकर एक पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को फिर प्रेस पर जंग वाली जगह पर लगा लें। इससे जंग छूटने लगता है और फिर आप प्रेस को इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें