फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट, इस तरह कर सकते हैं चेक

Mon, 08 Aug 2022 02:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LPG Gas Expiry Date - फोटो : i stock
हम में से अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। देश में मिलने वाले हर एलपीजी गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट उसी पर अंकित होती है। अगर आप एक्सपायर हुए गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपके गैस सिलेंडर के फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा आपके साथ कोई दूसरी बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। ऐसे में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय आपको उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
LPG Gas Expiry Date - फोटो : i stock
गैस सिलेंडर की तीनों पट्टियों में उसके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यहां आपको गैस सिलेंडर के वजन से लेकर उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में काफी कुछ पता चल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
LPG Gas Expiry Date - फोटो : सोशल मीडिया
आप अपने गैस सिलेंडर की पट्टी पर A-23, B-23, C-24 लिखा हुआ जरूर देखा होगा। गैस सिलेंडर की पट्टी पर लिखे ये नंबर ही उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

4 of 5
LPG Gas Expiry Date - फोटो : Istock
गैस सिलेंडर पर लिखे अल्फाबेट्स इन महीनों को दर्शाते हैं -
  • A - जनवरी से मार्च के महीने को दर्शाता है।
  • B - अप्रैल से जून के महीने को दर्शाता है।
  • C - जुलाई से सितंबर के महीने को दर्शाता है।
  • D - अक्तूबर से दिसंबर के महीने को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LPG Gas Expiry Date - फोटो : istock
वहीं इन अल्फाबेट के आगे जो अंक लिखे होते हैं। वह साल को प्रदर्शित करने का काम करते हैं। अगर आपके गैस सिलेंडर पर B-23 लिखा है। इस स्थिति में आपका रसोई गैस सिलेंडर साल 2023 में अप्रैल से जून महीने के बीच एक्सपायर होगा। इस तरह आप आसानी से अपने गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें