फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCC: सरकार किसानों को बिना गारंटी बेहद ही कम ब्याज दरों पर दे रही है लोन, जानिए डिटेल्स

Wed, 17 Jan 2024 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
देश में किसानों की आय में वृद्धि और उनको खेती किसानी करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें खेती किसानी करने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार किसानों की खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक शानदार योजना चला रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों के लिए एक खास तरह का किसान क्रेडिट कार्ड बना रही है। किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से देश के किसान बहुत ही सस्ती ब्याज दरों पर लोन ले सकते हैं। यही नहीं किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए लोन को अगर किसान ठीक समय पर चुका देता है। ऐसे में उनको ब्याज दर पर अतिरिक्त छूट भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंक किसानों को 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन प्रदान करता है। हालांकि, लोन पर 2 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाती है। ऐसे में किसानों को 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
वहीं अगर किसान लिए गए इस लोन को ठीक समय पर चुका देता है। इस स्थिति में किसानों को तीन प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाती है। ऐसे में किसानों को महज 4 प्रतिशत के ब्याज का भुगतान लिए गए लोन पर करना होता है। 

4 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
किसान इस लोन की सहायता से बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरण और खेती से जुड़ी दूसरी चीजों को खरीद सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों को 1.6 लाख रुपये का लोन बिना किसी गारंटी पर मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
किसान क्रेडिट कार्ड की सहायता से आप 3 लाख रुपये का शॉर्ट टर्म लोन ले सकते हैं। इस कार्ड की वैधता पांच साल की होती है। देश में कई किसान इस स्कीम के जरिए बेहद सस्ती दरों पर लोन का लाभ उठा रहे हैं। 

IRCTC: सर्दियों में कहीं घूमने का बना रहे प्लान, तो आईआरसीटीसी इतने रुपये में करा रहा असम और मेघालय की सैर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें