फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अगर पेट्रोल पंप पर हो रही है धांधली, तो तुरंत कर सकते हैं यहां शिकायत

Mon, 25 Dec 2023 02:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल पंप की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Pixabay
अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक बड़ी संख्या में लोग आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों के पास अपने वाहन भी है। कोई दोपहिया वाहन से दफ्तर, कॉलेज समेत अन्य जगहों पर जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ लोग चार पहिया वाहन से भी यात्रा करते हैं। ऐसे में गाड़ी में पेट्रोल भरवाना पड़ता है, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां पर पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल-डीजल भरते समय धांधली करते हैं और लोगों से पूरे पैसे लेकर कम पेट्रोल-डीजल देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या आपको ऐसी धांधली होते हुए नजर आती है, तो आप चाहें तो इनकी शिकायत भी कर सकते हैं। जहां से उचित कार्रवाई भी की जाती है। तो चलिए जानते हैं आप कहां शिकायत कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोल पंप की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock
पहले ये जान लें
  • आप अगर किसी पेट्रोल पंप की शिकायत कर रहे हैं, तो इसके बाद उसकी जांच होती है। ऐसे में अगर जांच के दौरान पेट्रोल पंप धांधली करते हुए पकड़ा जाता है यानी दोषी करार होता है। तो फिर ऐसे में उस पंप पर जुर्माना लगाया जाता है। जबकि, कई गंभीर मामलों में पंप का लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पेट्रोल पंप की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock
जानें किस पेट्रोल पंप की कहां कर सकते हैं शिकायत:-

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की शिकायत यहां करें
  • आपको अगर इंडियन ऑयल के किसी पेट्रोल पंप पर धांधली होते हुए नजर आती है, तो आप इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करना होता है।

4 of 5
पेट्रोल पंप की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock
एचपी पेट्रोल पंप की
  • अगर आप एचपी के किसी पेट्रोल पंप की शिकायत करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी शिकायत दर्ज करके आपकी उचित मदद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट्रोल पंप की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • वहीं, आप टोल फ्री नंबर के अलावा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको इस pgportal.gov.in पोर्टल पर जाना होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें