फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: कार में ज्यादा एसी चलाने से कहीं माइलेज पर तो नहीं पड़ता असर? यहां जानें

Tue, 06 Feb 2024 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एसी चलाने से कार की माइलेज पर असर पड़ता है? - फोटो : istock
Car Tips in Hindi: क्या आप कार चलाते हैं? अगर हां तो जाहिर है कि जरूरत पड़ने पर उसमें एसी भी चलाते होंगे? कार में कई तरह के फीचर होते हैं जिनसे आपको कई सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, जैसी सुविधाएं उतने ही ज्यादा कार के दाम भी होते हैं। इसलिए ही तो जब भी लोग कार खरीदते हैं, तो उसकी माइलेज के बारे में जरूर पता करते हैं। वहीं, एसी को लेकर भी कुछ ऐसी चर्चाएं हैं, जिसका सीधा असर माइलेज पर पड़ने जैसी बातें निकलकर सामने आती हैं। जैसे- एसी को ज्यादा चलाने से या बार-बार ऑन ऑफ करने से गाड़ी की माइलेज पर असर पड़ता है? तो चलिए जानते हैं इसी के बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एसी चलाने से कार की माइलेज पर असर पड़ता है? - फोटो : istock
पहले समझिए एसी काम कैसे करता है?
  • जब भी जरूरत होती है, तो लोग एसी चलाते हैं और कार में एसी ऑन होते ही ये अल्टरनेट से मिलने वाली एनर्जी का इस्तेमाल करता है और ये एनर्जी इसे इंजन से मिलती है। दूसरी तरफ फ्यूल टैंक से इंजन फ्यूल लेकर उसका इस्तेमाल करता है। यहां आप ये भी जान लीजिए कि कार ऑन होने पर ही एसी भी ऑन होता है, क्योंकि एसी कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट तभी घूमती है, जब इंजन चालू होगा।
विज्ञापन

3 of 5
एसी चलाने से कार की माइलेज पर असर पड़ता है? - फोटो : istock
  • इसी बेल्ट से कार का अल्टरनेटर चलने का और बैटरी चार्ज होने का काम होता है। वहीं, एसी कंप्रेसर कूलेंट को कंप्रेस करके ठंडा करता है। ये एक पूरा प्रोसेस है, जो एसी को चलाने का काम करता है।

4 of 5
एसी चलाने से कार की माइलेज पर असर पड़ता है? - फोटो : istock
क्या होता है एसी चलाने पर माइलेज का?
  • वहीं, अब बात एसी और माइलेज की करें, तो जब आप अपनी कार में एसी चलाते हैं, तो इससे माइलेज पर असर तो पड़ता है। पर ये काफी कम होता है। इसलिए ऐसा सोचकर की एसी चलाने से गाड़ी की माइलेज कम होगी, तो ऐसा न ही करते हुए आप एसी चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी चलाने से कार की माइलेज पर असर पड़ता है? - फोटो : istock
  • आप जब गाड़ी को तेज चला रहे हैं या किसी हाइवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चल रही है, तो आपको गाड़ी की विंडो बंद रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी होता है क्योंकि अगर कार की खिड़कियां खुली होंगी तो इससे स्पीड पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें