PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। दरअसल, इस योजना को उन किसानों के लिए चलाया जाता है जो असल में जरूरतमंद हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। इसलिए इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी क्रम में इस बार 17वीं किस्त जारी हुई जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी किया। लगभग 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त पहुंची, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें अब तक इस किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। ऐसे में आपके लिए किस्त न आने के पीछे के कारण जानना जरूरी हो जाता है जिन्हें आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...