फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत सिंगापुर और मलेशिया की सैर, मिल रही ये सुविधाएं

Thu, 19 Sep 2024 06:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024: अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दक्षिण पूर्व एशिया के दो खूबसूरत देश सिंगापुर और मलेशिया में घूमने का मौका मिल रहा है। सिंगापुर और मलेशिया दोनों देश भौगोलिक रूप से काफी करीब हैं। इस कारण ये दोनों देश इतिहास, संस्कृति और अर्थव्यवस्था के मामले में कई स्तरों पर एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। इन दोनों देशों में आपको कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता और स्वादिष्ट भोजन देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SIZZLING SINGAPORE WITH MAGICAL MALAYSIA EX-KOLKATA है। इसका पैकेज कोड EHO037E है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज की शुरुआत 22 अक्तूबर, 2024 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एरोप्लेन से कराई जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 1,20,700 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,01,700 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 1,01,700 रुपये किराया देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें