फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: क्या आप भी भूल गए हैं आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड? तो इस सरल तरीके से करें रिकवर

Wed, 16 Nov 2022 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock
IRCTC Password Recover: बात दूर के सफर की हो या फिर एक आरामदायक यात्रा की, ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। रोजना एक बड़ी संख्या में ट्रेन एक जगह से चलकर दूसरी जगह तक लोगों को ले जाती हैं। बस आपको टिकट बुक करना होता है और उसके बाद आरामदायक यात्रा ट्रेन से कर सकते हैं। वहीं, आजकल लोग ज्यादातर ऑनलाइन ही टिकट बुक करना पसंद करते हैं, क्योंकि पहले के मुकाबले ये अब आसान हो गया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी वेबसाइट से आप घर बैठे ही ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन कई बार देखने में आता है कि लोग अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं जिसके कारण वो ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको पासवर्ड रिकवर करने का सरल तरीका बताने जा रहे हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं पासवर्ड रिकवर:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं और इसे रिकवर करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर यहां पर अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करें और फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करें। अब आपको अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, यूजर आईडी, पता, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना है।

4 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद आप देखेंगे कि आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पासवर्ड रिकवर करने के लिए लिंक आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको इस लिंक पर क्लिक करना है और अपना नया पासवर्ड बना लेना है, जिसके बाद आप फिर से आईआरसीटीसी पर टिकट बुक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें