IRCC Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको केरल की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। केरल में कोच्चि, मुन्नार जैसी कई शानदार जगहें घूमने लायक हैं। केरल अपनी भौगोलिक स्थिति, बैकवाटर्स और आकर्षक कला शैलियों के लिए काफी मशहूर है। यहां के साफ-सुथरे सुंदर बीच और चाय के सुंदर बगान केरल की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। इसके अलावा केरल में ऐसी कई शानदार चीजें हैं, जो देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस केरल टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -