IRCTC Kashmir Tour Package 2023: आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। कश्मीर में कई खूबसूरत और लोकप्रिय जगहें हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसको धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। बर्फ से ढके पहाड़ और यहां की खूबसूरत झीलें हर किसी का मन मोह लें। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर का दीदार करने के लिए हर साल आते हैं। अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। कश्मीर के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package 2023
- फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHMIR HEAVEN ON EARTH EX- MUMBAI (WMA50) है।
विज्ञापन
3 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package 2023
- फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में आपको गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग घूमने को मिलेगा। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। ऐसे में आपको प्लेन में सफर करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 अक्तूबर, 2023 को मुंबई से हो रही है।
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 51,100 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 46,000 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 44,500 रुपये है।