IRCTC GOA Tour Package 2022: अगर आप अगस्त के महीने में किसी बीच पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत आईआरसीटीसी आपको गोवा घूमने का मौका दे रहा है। गोवा में कई खूबसूरत स्थान हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस पैकेज के तहत आपको गोवा के बीच, वहां की प्राकृतिक सुंदरता, समुंदर और खूबसूरत चर्च देखने का मौका मिल रहा है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Goa Delights है। ऐसे में अगर आप भी अगस्त के महीने में गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के गोवा टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। देश में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -