PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। वित्त से जुड़े कई कामों में इसकी खास जरूरत हम लोगों को पड़ती है। शेयर बाजार में निवेश से लेकर कई फाइनेंशियल टास्क को अंजाम देने के लिए पैन कार्ड उपयोग में आता है। इसके अलावा नौकरी, बैंकिंग से लेकर एजुकेशन कई जरूरी कामों के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है।
आधार कार्ड में जिस तरह हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती है। ठीक उसी तरह पैन कार्ड में भी हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पैन कार्ड में दर्ज 10 अंकों के बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि पैन कार्ड में दर्ज इन 10 नंबरों में आपकी क्या क्या महत्वपूर्ण जानकारियां छिपी होती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -