IRCTC Account Password Reset Process: बात अगर लंबी दूरी के सफर की हो या फिर छोटी दूरी की, लेकिन ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना ही ज्यादा पसंद करते हैं। ट्रेन में आरामदायक सीटें, सोने की सुविधा, खाने की व्यवस्था, एसी और शौचालय जैसी सुविधाएं होती हैं। बस आपको ट्रेन टिकट बुक करना है और उसके बाद आप अपनी यात्रा पर निकल सकते हैं। वहीं, आज के समय में लोग अपना खुद का आईआरसीटीसी अकाउंट बनाकर खुद ही ट्रेन टिकट बुक करते हैं, जो सही है और इससे आपको ब्रोकर को अतिरिक्त पैसे भी नहीं देने पड़ते हैं। लेकिन कई लोग अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं या कई बार गलत दर्ज करने की वजह से उनका पासवर्ड लॉक तक हो जाता है। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे अपने इस पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...