फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: इस दिवाली बेटी के नाम से इस स्कीम में करें निवेश, भविष्य में पढ़ाई के लिए जमा होगा मोटा पैसा

Thu, 31 Oct 2024 12:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
Diwali 2024: दिवाली आने में अब महज कुछ दिन ही बचे हैं। अगर आपके घर में हाल फिलहाल में बेटी का जन्म हुआ है तो आप दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी बिटिया के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।

इस योजना की शुरुआत सरकार ने साल 2015 में की थी। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए अच्छा खासा धन जुटा सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अपनी बिटिया का खाता उसकी दस साल की उम्र होने से पहले खुलवाना होता है। इस योजना में माता पिता को अपनी बेटी के नाम पर कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। इसके बाद 6 सालों तक लॉक-इन पीरियड होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
आपको 6 सालों के लॉक-इन पीरियड में किसी प्रकार का कोई निवेश नहीं करना होता है। आप बेटी के 18 साल होने के बाद मैच्योरिटी की 50 फीसदी राशि निकाल सकते हैं। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड कुल 21 सालों का है। 

PM SYMY: सरकार की शानदार योजना, श्रमिकों को सालाना मिलेंगे 36 हजार रुपये, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

4 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
सुकन्या समृद्धि योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में विजिट करना होगा। दिवाली के शुभ अवसर पर आप अपनी बिटिया का खाता इस स्कीम में खुलवा सकते हैं।  

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय इतने वजन तक का सामान ले जा सकते हैं साथ, जानिए नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें