Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस त्योहार को मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग घर जाने के लिए ट्रेन में सफर करते हैं। इस कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बाकी जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस कारण ट्रेन में कंफर्म सीट का मिलना काफी मुश्किल हो जाता है।
वहीं इस समय बस का किराया भी काफी महंगा हो जाता है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे दिल्ली से बिहार जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए की गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के बारे में विस्तार से -