Internet Banking Alert: पहले के मुकाबले अब लगभग सभी कामों को करना आसान हो गया है और ये सब हुआ है टेक्नोलॉजी की वजह से। जैसे- बैंकिंग सेक्टर को ही देख लीजिए। अब किसी को पैसे भेजने या प्राप्त करने में समय नहीं लगता है क्योंकि ऑनलाइन माध्यम से आप ये काम मिनटों में कर सकते हैं। यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेजना तो बेहद आसान हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी गलती के कारण आप साइबर ठगों के निशाने पर आ सकते हैं और आपके बैंक खाते में सेंध लग सकती है? शायद नहीं, पर अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...