फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOAPS: बुजुर्गों और विधवाओं को सरकार हर महीने दे रही पेंशन, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

Tue, 26 Sep 2023 11:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indira Gandhi Pension Scheme - फोटो : istock
देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन गरीब लोगों के लिए भारत सरकार के साथ कई राज्य सरकारें भी विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना है। इस स्कीम का उद्देश्य गरीब लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। स्कीम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, विधुरों और विकलांग व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस स्कीम के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मासिक आधार पर पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indira Gandhi Pension Scheme - फोटो : iStock
अगर आप इस स्कीम के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन का लाभ पाना चाहते हैं। ऐसे में आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वहीं विधवा पेंशन का लाभ लेने के लिए विधवा महिलाओं की आयु 40 वर्ष से अधिक और 59 साल से कम होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Indira Gandhi Pension Scheme - फोटो : i stock
इसके अलावा विकलांगता पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदक का 80 प्रतिशत से अधिक विकलांग होना जरूरी है। इस स्कीम का लाभ भारतीय नागरिक ही उठा सकते हैं। 

PPF: इस सरकारी स्कीम में करें 8,333 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे 68.72 लाख

4 of 5
Indira Gandhi Pension Scheme - फोटो : istock
आप पंचायत और जिला स्तर के कार्यलयों में जाकर स्कीम के बारे में पता करके आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी दर्ज और जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके जमा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indira Gandhi Pension Scheme - फोटो : istock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पते का सबूत, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें