15th Installment of PM Kisan Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? ये सवाल इसलिए भी क्योंकि राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में दिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा? शायद नहीं, लेकिन ऐसा है क्योंकि योजना के अंतर्गत कुछ नियम ऐसे ही हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन किसान हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...