Indian Railways: भारत में करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। पूरे देश में रेलवे का नेटवर्क फैला हुआ है, जो कि सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ता है। इसी वजह से इसको देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए देश भर में कई रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं क्या आपको पता है कि देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जहां जाने के लिए आपके पास वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है। अगर नहीं, तो आज हम आपको देश के एक ऐसे ही रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपके पास वीजा और पासपोर्ट नहीं है, तो इस रेलवे स्टेशन पर आपको एंट्री नहीं दी जाएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -