फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Wed, 24 Jul 2024 02:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: देश में भारतीय रेलवे का एक विशाल रेल नेटवर्क फैला हुआ है। इसका देश की कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। भारतीय रेलवे रोजाना देश में हजारों ट्रेनों का संचालन करता है। इन ट्रेनों में हर रोज करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश की प्रमुख जगहों पर ट्रेन स्टेशनों को बना रखा है। ऐसे स्थान जहां पर ज्यादा भीड़-भाड़ होती है वहां पर भारतीय रेलवे द्वारा बड़े स्टेशनों का निर्माण किया गया है। इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म भी काफी बड़े-बड़े होते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है देश का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कहां है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारत के सबसे रेलवे प्लेटफॉर्म की बात करें तो यह भारतीय रेलवे के दक्षिण पश्चिम जोन में है। यह कर्नाटक राज्य में हुबली रेलवे स्टेशन पर है। इस प्लेटफॉर्म की कुल लंबाई 1507 मीटर है यानी यह प्लेटफॉर्म 1.5 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा है। 

सरकार की शानदार योजना, 12वीं पास छात्रों को हर महीने मिलेंगे 6 हजार रुपये तो ग्रेजुएट को सरकार देगी 10 हजार
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रेलवे में लूप लाइन की लंबाई करीब 650 मीटर की होती है। वहीं इस प्लेटफॉर्म की लंबाई इससे कहीं ज्यादा है। हुबली रेलवे स्टेशन पर स्थिति इस प्लेटफॉर्म की गिनती दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म में भी की जाती है। 

Investment Plan: इन स्कीम्स में निवेश करने के बाद हर महीने होगी आपकी शानदार कमाई, जानिए डिटेल्स

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इस प्लेटफॉर्म को बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये का खर्चा आया था। इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन मार्च 2023 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। 

Budget: युवाओं के लिए सरकार ने बजट में किए ये बड़े एलान, उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 10 लाख रुपये का लोन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस रेलवे प्लेटफॉर्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इससे पहले भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर स्टेशन पर था। 

Tax Saving Schemes: टैक्स में बचत करने के लिए इन सरकारी योजनाओं में करें निवेश, मिल रहे ये बड़े फायदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें