Indian Railways: देश में भारतीय रेलवे का एक विशाल रेल नेटवर्क फैला हुआ है। इसका देश की कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। भारतीय रेलवे रोजाना देश में हजारों ट्रेनों का संचालन करता है। इन ट्रेनों में हर रोज करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश की प्रमुख जगहों पर ट्रेन स्टेशनों को बना रखा है। ऐसे स्थान जहां पर ज्यादा भीड़-भाड़ होती है वहां पर भारतीय रेलवे द्वारा बड़े स्टेशनों का निर्माण किया गया है। इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म भी काफी बड़े-बड़े होते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है देश का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कहां है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -