फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे में यात्रियों को उठानी पड़े तकलीफ, न मिले सुविधा तो यहां करें शिकायत मिल सकता है मुआवजा

Sat, 19 Oct 2024 02:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इस कारण भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। रोजाना लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे सफर करने वाले पैसेंजर्स को कई तरह की सुविधा देता है। हालांकि, इसके लिए यात्रियों से सुविधा शुल्क लिया जाता है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि सुविधा शुल्क देने के बाद भी यात्रियों को स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसा ही एक मामला संजु गुप्ता का है। संजु गुप्ता ने छतरपुर से भोपाल जाने के लिए महामना एक्सप्रेस में ट्रेन टिकट बुक किया था। टिकट कंफर्म होने के बाद भी उन्हें सीट नहीं मिली। इसका कारण यह था कि ट्रेन में बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस असुविधा की शिकायत जब संजु गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों से की तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद संजु गुप्ता ने इसकी शिकायत कंज्यूमर कोर्ट में दर्ज कराई। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
कंज्यूमर कोर्ट ने इस मामले की जांच की और उसमें रेलवे को दोषी पाया है। इसका बाद रेलवे को उसने 16 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया। इसके अलावा अनादी खरे ने पुणे से भोपाल तक हमसफर एक्सप्रेस में सफर करने के लिए थर्ड एसी का टिकट बुक किया था। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
हालांकि, यात्रा से कुछ दिन पहले ही ट्रेन को रद्द कर दिया गया। गौर करने वाली बात है कि रेलवे ने टिकट का रिफंड अनादी खरे के खाते में तो भेज दिया वहीं सुविधा शुल्क के 152 रुपये काट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
वहीं कंज्यूमर कोर्ट में जब इसकी शिकायत की गई उसके दो साल बाद रेलवे को 10 हजार रुपये भरने का आदेश दिया गया। अगर आपको भी ट्रेन में सफर करते समय इस तरह की किन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो आप इसकी शिकायत रेलवे में कर सकते हैं। वहीं अगर रेलवे में इसकी सुनवाई नहीं होती है तो आप कंज्यूमर कोर्ट की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें