PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारतीय अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। इस कारण देश में करोड़ों किसानों की आय का मुख्य स्त्रोत कृषि से जुड़ा हुआ है। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के छोटे और सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।