फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अब चार महीने पहले नहीं करा सकेंगे ट्रेन टिकट बुक, इतने दिन पहले खुलेगी रिजर्वेशन विंडो

Thu, 17 Oct 2024 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Indian Railways - फोटो : amar ujala
Indian Railways: हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें बड़े-बड़े शहरों से देश के सीमांत इलाकों तक चलती हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। ट्रेनों में अक्सर काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस कारण कई यात्री काफी पहले ही टिकट को बुक करा लेते हैं।

हालांकि ट्रेनों में अभी तक एडवांस टिकट बुकिंग की समयावधि 120 दिनों की थी। वहीं भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियम में एक बड़ा बदलाव किया है। बदले गए नियम के अंतर्गत यात्री अब 120 की जगह 60 दिन पहले ही ट्रेन टिकट को बुक करा सकेंगे। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस नोटिफिकेशन के मुताबिक एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा को अब 60 दिन कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक यह नियम 1 नवंबर से लागू हो जाएगा। 1 नवंबर से एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग की समय सीमा 120 दिन से घटकर 60 दिन हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
हालांकि अभी ट्रेन टिकट की एडवांस रिजर्वेशन विंडो 120 दिन पहले खुलने के कारण कई यात्री काफी पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं। वहीं जिन लोगों के पास वेटिंग टिकट होती थी 120 दिनों का समय अंतराल होने की वजह से उनके वेटिंग टिकट को कंफर्म होने के लिए पर्याप्त समय मिलता था। 

Govt Scheme: सरकार महिलाओं को दे रही है 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

4 of 4
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
60 दिन की समय सीमा होने की वजह से अब वेटिंग टिकट के बुक होने की संभावना कम होगी। 1 अप्रैल, 2015 तक भारतीय रेलवे का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन का था। वहीं इसके बाद सरकार ने एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को बढ़ाकर 120 दिन कर दिया था। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में करें निवेश, हर साल मिलेगी 1 लाख रुपये से ज्यादा की ब्याज दर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें