Indian Railway: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। इंडियन रेलवे में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे द्वारा समय समय पर नियमों में बदलाव किए जाते रहते हैं, ताकि यात्रा करते समय उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे पैसेंजर ट्रेनों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने की योजना बना रही है।
रेलवे के इस कदम के बाद पैसेंजर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। इस सुविधा के आने के बाद यात्री सफर करते समय पता कर सकेंगे कि ट्रेन कहां से गुजर रही है? आगे कौन सा स्टेशन आने वाला है? रेलवे के इस कदम से यात्रियों को काफी सहूलियत पहुंचेगी। इस सुविधा के आने के बाद यात्री ट्रेन के लाइव स्टेटस को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें ये भी पता चलता रहेगा कि ट्रेन अभी कहां से गुजर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Indian Railway Digital Display Board
- फोटो : Istock
पैसेंजर ट्रेनों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड सुविधा आने के बाद यात्री ट्रेन के लाइव रनिंग स्टेटस को भी देख सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से समय समय पर असामाजिक तत्वों से बचाव को लेकर अलर्ट भी जारी होता रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
Indian Railway Digital Display Board
- फोटो : Istock
भारतीय रेलवे सभी नए वंदे भारत, तेजस, हमसफर, एसी, इकोनॉमी, ईएमयू व मेमू ट्रेनों के डिब्बों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने की योजना बना रही है।
4 of 5
Indian Railway Digital Display Board
- फोटो : Istock
इस डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की सबसे खास बात यह है कि ये जीपीएस सिस्टम से कनेक्टेड रहेगा। इस सुविधा के आने के बाद यात्रियों को बार बार मोबाइल एप ओपन करके उस पर रेलवे के लाइव रनिंग स्टेटस को देखने की जरूरत नहीं होगी। यात्रियों को ट्रेन में लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से ही पल पल की अपडेट मिलती रहेगी।
Indian Railway Digital Display Board
- फोटो : Istock
जीपीएस सुविधा के लिए सैटेलाइट संचार नेटवर्क प्रणाली को रेलवे नेटवर्क के साथ जोड़ा गया है। इससे बिना रुकावट ट्रेन के लाइव रनिंग स्टेटस के बारे में यात्रियों को पता चलता रहेगा।