फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: अगर खो गया है पैन कार्ड तो जरूर कर लें ये काम, नया बनवाने में नहीं होगी दिक्कत

Fri, 07 Jan 2022 12:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पैन कार्ड आज के समय में एक बेहद ही जरूरी दस्तावेज है। इस पैन कार्ड को आयकर विभाग द्वारा भारत के नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। इसमें 10 अंकों का एक नंबर होता है, जिसे परमानेंट अकाउंट नंबर कहा जाता है। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक नंबरों से मिलकर बना होता है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, बैंक से ज्यादा पैसे निकालने पर, इनकम टैक्स रिटर्न के लिए, आईडी प्रूफ के रूप में, लोन लेने के लिए आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी होता है। लेकिन अगर ये पैन कार्ड खो जाए, तो फिर खासी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो गया है, तो आपको परेशान होने की जगह पर एक काम कर लेना चाहिए। इससे आपको नया पैन कार्ड बनवाने में काफी मदद मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
पैन कार्ड होने पर क्या करें?
  • अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है, तो आपको सबसे पहला काम ये करना चाहिए कि अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत कराने के बाद ध्यान से एफआईआर की कॉपी जरूर ले लें, क्योंकि इसकी जरूरत आपको आगे पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
क्यों कराएं एफआईआर?
  • खोए हुए पैन कार्ड की एफआईआर कराना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि पहला तो कहीं कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर लें। वहीं, दूसरा कारण है कि आपको नया पैन कार्ड बनवाने के लिए ये दिखाना पड़ता है कि आपका पुराना पैन कार्ड खोया, तो आपने इसकी एफआईआर करवा दी है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डाउनलोड कर सकते हैं
  • वहीं, अगर आप अपना पैन कार्ड चाहते हैं, तो आप इसे आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना पैन नंबर और कुछ जरूरी जानकारी देनी होती है, जिसके बाद आपका पुराने पैन नंबर वाला पैन कार्ड आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
50 रुपये लगते हैं
  • जब पैन कार्ड खो जाता है, और आप आयकर विभाग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड करते हैं, तो आपको इसके लिए निर्धारित 50 रुपये का शुल्क देना होता है। आप इसे ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें