फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: बेचने जा रहे हैं अपना मोबाइल फोन, तो पहले ध्यान से कर लें ये चार काम, नहीं होगा कोई नुकसान

Fri, 07 Jan 2022 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के दौर में लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है, और हर कोई इससे जुड़ा हुआ है और इसका इस्तेमाल कर रहा है। आज तकनीकी विकास की वजह से हर दूसरे दिन बाजार में स्मार्टफोन बदल जाते हैं। हर दिन एक नया मॉडल और बेहतर स्मार्टफोन बाजार में आ जाता है। साथ ही कई सारी जानी-मानी मोबाइल कम्पनियां अपने ब्रांड के अलग-अलग मॉडल बाजार में आए दिन लॉन्च करती रहती है। इस वजह से कई सारे लोग अपने पुराने फोन को बेचकर नए फोन की तरफ आकर्षित हो जाते हैं और उन्हें खरीद लेते हैं। मगर अधिकतर लोग जल्दीबाजी में अपना स्मार्टफोन बेच देते हैं, लेकिन वो उसमें से अपना पर्सनल डेटा डिलीट करना भूल जाते हैं, जिससे उनको बाद में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज आपको कुछ जरूरी बातों को जानना जरूरी है जिन्हें आपको अपना फोन बेचने से पहले जरूर ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पुराना स्मार्टफोन बेचते समय इन चार बातों का रखें ध्यान:-

मोबाइल रिसेट कर दें
  • अपना पुराना फोन बेचने से पहले आप एक बार उसे रिसेट कर दीजिए। ऐसा करने से आपके फोन से सारा डेटा डिलीट हो जाएगा और इससे आपकी पसर्नल जानकारी लिक नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बैकअप जरूर ले लें
  • अपना फोन रिसेट करने या इसे बेचने से पहले आप उसमें मौजूद डेटा को खाली करके अपने पास रख लीजिए, ताकि आपकी जरूरी आपके पास सुरक्षित रहे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फोन का बॉक्स, चार्जर और बिल दे दें
  • अगर आप पुराना फोन बेच रहे हैं तो उसके साथ उस फोन का चार्जर, उसका बॉक्स और हो सके तो उसका बिल भी वापस कर दीजिए। ऐसा करने से आपको फोन की अच्छी कीमत मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अपना गूगल अकाउंट डिलीट कर दीजिए
  • अक्सर लोग फोन बेचते समय अपना गूगल अकाउंट डिलीट नहीं करते हैं। ऐसे में आगे चलकर उनको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि गूगल अकाउंट आपकी कई सारी चीजों से जुड़ा होता है। ऐसे में जब भी फोन बेचें तो अपना गूगल अकाउंट जरूर डिलीट कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें