फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड में करना चाहते हैं अपनी फोटो को अपडेट, जानिए क्या है तरीका

Sun, 03 Mar 2024 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : iStock
Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो। हर जगह आधार कार्ड इस्तेमाल में आ रहा है। इसके अलावा स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत होती है। ऐसे में आज के समय आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड बनवाने के बाद हम कई बार उस पर अपनी फोटो को बदलवाना चाहते हैं। अगर आप भी अपने आधार कार्ड पर अपनी फोटो को बदलवाना चाहते हैं। ऐसे में खबर खास आपके लिए है। आधार कार्ड पर अपनी तस्वीर को बदलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में जिसकी मदद से आप आधार कार्ड पर अपनी फोटो को बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
आधार कार्ड पर अपनी फोटो को बदलवाने के लिए आपको नामांकन केंद्र पर जाना होगा। वहां जाकर आपको फॉर्म लेना होगा और उसमें अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
अपनी जरूरी डिटेल्स को फिल करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हों। फॉर्म फिल करने के बाद आपको उसे नामांकन केद्र पर बैठे एजेंट के पास जमा करना है। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
फॉर्म जमा करने के बाद आपको वहां पर अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज करनी है। इसके बाद आपको वहां से एक पर्ची मिलेगी। इसमें यूआरएन नंबर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
यूआरएन नंबर की मदद से आप अपने अपडेट की स्थिति के बारे में जान पाएंगे। इसके कुछ दिन बाद आपके आधार कार्ड पर आपकी फोटो बदल दी जाएगी। इस आसान प्रक्रिया की मदद से आप आधार कार्ड पर अपनी फोटो को बदलवा सकते हैं। 

Mutual Fund SIP: मात्र 1 हजार रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, समझिए निवेश का गणित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें